लांडरां/बनूड़। एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा के नेतृत्व में नगर काउंसिल ने बनूड़ थाने के अंतर्गत एक नशा तस्कर की अवैध संपत्ति को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया है। इस अवसर पर पहुंचे एसएसपी वरुण शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव के नेतृत्व में नशे के खिलाफ मुहिम चला रही है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 4 के दो नशा तस्कर भाई मोहन सिंह उर्फ मोगली और सुरजीत सिंह द्वारा मोहल्ला सैनियां वाला बनूड़ जिला मोहाली में अवैध निर्माण किया गया था।
इस पर नगर काउंसिल बनूड़ ने कार्रवाई की। वरुण शर्मा ने कहा कि इस मामले में भी नगर परिषद ने नशा तस्कर के अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्रवाई की है। एसएसपी ने कहा कि इन कुख्यात नशा तस्करों के खिलाफ राजपुरा और बनूड़ में हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी के पांच मामले दर्ज हैं। इस मौके पर एसपी लोकल वैभव चौधरी, डीएसपी राजपुरा मनजीत सिंह, इंस्पेक्टर कृपाल सिंह मोही, थाना प्रमुख सेहरी राजपुरा, इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह, थाना प्रमुख सदर राजपुरा और एसएचओ बनूड़ थाना अर्शदीप शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।