फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हरमिलाप नगर में पुलिस का ऑपरेशन कासो, 15 दिन में तीसरी बार चलाया सर्च अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए जीरकपुर पुलिस ने बलटाना के हर मिलाप नगर में ऑपरेशन कासो चलाया। एएसपी जीरकपुर गजलप्रीत कौर की अगुवाई में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की जांच की। खास बात यह है कि पिछले 15 दिनों में इस क्षेत्र में तीसरी बार सर्च अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन

पंचकूला से सटे हर मिलाप नगर में पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। अभियान में पुलिस चौकी बलटाना की टीम ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें