फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रामगढ़ भुड्डा में अवैध दवा फैक्टरी का भंडाफोड़, लाखों गोलियां-कैप्सूल और पेंटाजोसिन इंजेक्शन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर के रामगढ़ भुड्डा इलाके में प्रतिबंधित और नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। यहां एक किराये के मकान में बिना सरकारी अनुमति और लाइसेंस के कथित तौर पर दवाइयों का निर्माण, भंडारण और पैकिंग की जा रही थी। एंटी नारकोटिक्स सेल और फूड एंड ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लाखों की संख्या में बिना पैकिंग की गोलियां और कैप्सूल, भारी मात्रा में पेंटाजोसिन के इंजेक्शन और स्टेरॉयड बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर दरबारा सिंह और मोहाली के फूड एंड ड्रग विभाग के ड्रग कंट्रोल अधिकारी गुरप्रीत सिंह सोढ़ी के नेतृत्व में टीम ने मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान दवाइयों के अलावा बोतलों के ढक्कन, सील लगाने का सामान और पैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले लेबल भी मिले। जांच में सामने आया कि मकान को कथित तौर पर अवैध दवाइयों के निर्माण और पैकिंग के ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। तैयार दवाइयों की ऑनलाइन बिक्री किए जाने की बात भी सामने आई है।
जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस कारोबार के तार किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर मुख्य संचालक, खरीदारों, सप्लाई चेन और ऑनलाइन बिक्री से जुड़े लोगों का पता लगाया जा रहा है। बरामद दवाइयों की मात्रा और उनके इस्तेमाल की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

स्टेरॉयड से युवाओं की सेहत को खतरा
छापेमारी में बरामद स्टेरॉयड की सप्लाई जिम जाने वाले उन युवाओं तक किए जाने की आशंका है, जो कम समय में मांसपेशियां बनाने के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं। चिकित्सकीय सलाह के बिना एनाबॉलिक स्टेरॉयड का सेवन हार्मोन असंतुलन, लिवर और हृदय संबंधी बीमारियों, प्रजनन क्षमता में कमी और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल सकता है।
पेंटाजोसिन इंजेक्शन की बरामदगी भी गंभीर
टीम को बड़ी मात्रा में पेंटाजोसिन इंजेक्शन भी मिले हैं। यह शक्तिशाली दर्द निवारक दवा है, जिसके दुरुपयोग और निर्भरता का खतरा रहता है। इसका इस्तेमाल चिकित्सकीय जरूरत और निर्धारित नियमों के तहत ही किया जाना चाहिए। बिना लाइसेंस भंडारण और कथित निर्माण को लेकर विभाग जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें