ढकोली। पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 23.40 ग्राम हेरोइन बरामद की है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी नबी (23) निवासी फिरोजपुर और पीपल सिंह (26) निवासी फिरोजपुर फिलहाल दोनों कुछ समय से मोहाली में रह रहे हैं। फिरोजपुर से हेरोइन यहां सप्लाई करने आए थे। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ ओल्ड कालका रोड पर मौजूद थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि दो व्यक्ति हेरोइन की सप्लाई करने के लिए ढकोली की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर दो लोगों को डीपीएस स्कूल के नजदीक से गिरफ्तार किया गया।