फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव पीड़ा से तड़फ रही महिला के लिए फरिश्ता बनकर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। लॉकडाउन के बीच एक परिवार के लिए पुलिस फरिश्ता बनी है। प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला के डिलीवरी के लिए पुलिस ने घर पर हेल्थ वर्कर, दायी और अन्य जरूरी सामान मुहैया करवाया। महिला ने एक तंदुरुस्त बच्ची को जन्म दिया है।
विज्ञापन

हुआ यूं कि शनिवार सुबह गांव कुंभड़ा में पुलिस पीसीआर ईको-16 गश्त कर रही थी तो जवानों ने देखा कि वहां नजदीक ही एक घर के बाहर रेहड़ी लेकर एक-दो लोग खड़े थे। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनके परिवार में एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से तड़फ रही है। वह लोग उसे रेहड़ी में अस्पताल लेकर जाने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस जवान तुरंत घर पर पहुंचे तो देखा कि महिला दर्द से तड़प रही थी। महिला ने बताया कि वह अस्पताल जाने की स्थिति में नहीं है। इस पर पुलिस जवान तुरंत हरकत में आए और तुरंत इलाके की हेल्थ वर्कर मनजीत कौर और जसबीर कौर से संपर्क किया। इसके बाद वह दोनों मौके पर पहुंच गई थी। इसके साथ ही कुछ ही मिनटों में महिला की डिलीवरी हो गई। महिला ने एक तंदरुस्त बच्ची को जन्म दिया है। डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस वालों और गांवों वालों को सूचित किया। इसके बाद पुलिस कर्मचारी और गांव के लोग खुश हो गए।
वहीं, महिला की मदद के लिए कुछ लोग भी आगे आए हैं। बच्ची का नाम सभी ने मिलकर ‘लक्ष्मी’ रखा है। बच्ची के जन्म के बाद परिवार वाले खुश हैं। वहीं बच्ची की मां संगीता और पिता चंदन ने पुलिस जवानों की खूब तारीफ की है कि लॉकडाउन के समय में उन्होंने उनकी मदद की है। उन्होंने भगवान से दुुआ कर उम्मीद की है कि पुलिस जवानों की भरपूर मेहनत से हमारा देश कोरोना से जंग जरूर जीतेगा और आगे बढ़ेगा। जिससे देश में खुशहाली आएगी।
विज्ञापन

इस संबंधी बातचीत में पुलिस थाना फेज-8 के एडिशनल एसएचओ अमन बैदवान ने बताया कि पुलिस और प्रशासन ने अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाई है। इस दौरान गर्भवती महिला के परिवार को जरूरी राशन और अन्य सामान भी मुहैया करवाया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी महिला के परिवार की मदद की जाएगी।
बेटी को 5100 और डिलीवरी करवाने वालों को 2100 का शगुन
सब इंस्पेक्टर अमन बैदवान ने बताया कि उन्होंने अपने दोस्त फेज-9 निवासी दविंदर सिंह को इस बारे में बताया। उनके दोस्त ने तुरंत पहल करते हुए परिवार को 5100 रुपये की आर्थिक सहायता दी, ताकि परिवार को किसी तरह की मुश्किल न आए। इसी तरह कांस्टेबल दलजीत सिंह ने 2100 रुपये डिलीवरी करने वाली महिला को शगुन दिया।
विज्ञापन

एक्सईएन ने परिवार को दिए 2100 रुपये
अमन बैदवान ने बताया कि प्रशासन की तरफ से तैनात एक्सईएन ने परिवार को 2100 रुपये दिए हैं और परिवार की मदद के लिए तैयार रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें