फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चुनाव की घोषणा होते ही पुलिस प्रशासन सतर्क, चौकसी बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। वहीं, चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने भी शहर और एंट्री पॉइंटों पर चौकसी बढ़ा दी है। जगह-जगह नाकेबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच तेज कर दी है। जांच में केंद्रीय सुरक्षा बलों को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पंजाब पुलिस की मदद के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल की कंपनियां भी आई हैं। इसके अलावा असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। इस संबंध में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च भी निकाला गया। उन्होंने कहा कि एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग की ओर से सख्त निर्देश दिए हैं कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस की ओर से एयरपोर्ट रोड समेत कई स्थानों पर नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें