मोहाली। शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ अब सख्त कदम उठाए जाएंगे। नगर निगम और गमाडा के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई के समय जानबूझकर विरोध कर टीम के काम में रुकावट पैदा करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के लिए नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखा जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह नियमों और उच्चाधिकारियों के निर्देशों के तहत की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद कुछ तत्व माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन ने साफ कहा है कि सरकारी कार्य में बाधा डालना कानूनन अपराध है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगम और गमाडा प्रशासन ने निर्णय लिया है कि पूरे घटनाक्रम का विवरण देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त पुलिस कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। संवाद