फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बाउंड्री वॉल के कारण धंसा खंभा, हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मैं मोहाली फेज-7 का रहने वाला हूं। फेज-7 में बाउंड्री वॉल के पास एक खंभा धंसने से हादसे का खतरा बना हुआ है। बाउंड्री वॉल के निर्माण या उसके आसपास मिट्टी खिसकने के कारण खंभे की नींव प्रभावित हुई है। खंभा एक ओर झुक गया है और इसके चलते आसपास से गुजरने वाले लोगों और वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन

खंभे की स्थिति पिछले कुछ समय से खराब है। बाउंड्री वॉल के कारण खंभे के आसपास की जमीन कमजोर होने से उसके धंसने की स्थिति पैदा हुई। यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई तो खंभा पूरी तरह गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका है। जिस स्थान पर खंभा धंसा है, वहां से लोगों और वाहनों की आवाजाही होती रहती है। ऐसे में किसी अप्रिय घटना से पहले समस्या का समाधान किया जाना जरूरी है। मेरी प्रशासन से मांग है कि बाउंड्री वॉल और खंभे की नींव की भी जांच करवाने की मांग की है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि खंभा किस वजह से धंसा है और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने। परमिंदर शर्मा फेज-7 निवासी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें