फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनबस मुलाजिमों ने दिया धरना, शाम को सरकार से बातचीत के बाद संघर्ष टाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव (मुल्लापुर): पंजाब रोडवेज पनबस एवं पीआरटीसी के अस्थायी कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को सिसवां टी पाइंट पर प्रदर्शन किया। शाम को प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत होने के बाद धरना खत्म किया गया। कर्मचारी और सरकार के बीच अब 14 सितंबर को वार्ता होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर कर्मचारियों ने अन्य मांगों के अलावा स्थायी करने की मांग की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसमें संघ के प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने संबोधित किया। वहीं, जोध सिंह ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द से जल्द कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो पूरे प्रदेश में सभी मुख्य मार्गों को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। शाम को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ 14 सितंबर को वार्ता पर सहमति बनी और धरना खत्म कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें