मोहाली। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि चंडीगढ़ और हरियाणा पुलिस द्वारा पंजाब की सीमा में घुसकर पंजाबियों को चंडीगढ़ में प्रवेश करने से रोकना पूरी तरह गैरकानूनी है। इससे एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि भगवंत मान सरकार ने भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के आगे पूरी तरह आत्मसमर्पण कर दिया है। सिद्धू ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी की पहचान और अस्तित्व को बचाने के लिए छात्र संगठन द्वारा आयोजित रैली में पंजाबियों को शामिल होने से रोकने के मकसद से चंडीगढ़ और हरियाणा पुलिस द्वारा मोहाली के फेज-6 में नाके लगाना पंजाब की स्वायत्तता, सुरक्षा और सीमाओं से खुला खिलवाड़ है।