जीरकपुर। वार्ड-27 की सड़कें और पानी के चैंबर टूटे हैं, सफाई का हाल बुरा है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं, जिससे क्षेत्र के निवासियों को परेशानी हो रही है। वार्ड-27 के समाजसेवी योगेश अरोड़ा का कहना है कि इससे उनके वार्ड में आवागमन में परेशानी होती है। दोपहिया और चौपहिया वाहनों को चलाना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा पानी के चैंबर के ढक्कन टूटे पड़े हैं, जिस कारण सड़क पर चलना तक मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत ही मुश्किलों से वार्ड के उस हिस्से से बारिश के पानी की निकासी की पाइप डाली गई थी, लेकिन उनके ढक्कन टूटे होने के कारण वह आने-जाने वालों के लिए मौत का कुआं बना हुआ है। इससे बचने के लिए यहां के निवासियों ने उसमें ईंट-पत्थर भर दिया है, पर अगर कल बरसात आ जाए तो पानी की निकासी बाधित हो जाएगी, और फिर से लोगों के घरों में पानी भर जाएगा। अरोड़ा ने कहा कि टूटी सड़कों की मरम्मत जल्द से जल्द की जाए, टूटे पानी के मैनहोल की मरम्मत की जाए, सफाई का बुरा हाल सुधारने के लिए नियमित सफाई अभियान चलाया जाए, क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए कूड़ा कंटेनर लगाए जाएं।
कोट्स :::: वार्ड नंबर-27 में जो भी सीवर के ढक्कन या सफाई संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें जल्द ही सही करवा दिया जाएगा। -
परविंदर सिंह भट्टी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद जीरकपुर।