फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खेलते बच्चों ने बरसाए पत्थर, कार और घर के शीशे टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना के शाम नगर में बुधवार को दोपहर बाद चार बजे बच्चों ने एक मकान की दीवार पर अचानक पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। मकान में रह रहे परिवार ने जब बच्चों को देखा तो उन्हें वहां से भगा दिया। लेकिन आधे घंटे बाद फिर से दो तीन पत्थर और गिरे और इसके बाद बहुत ज्यादा पत्थर बरसने लगे। इससे दीवार के साथ खड़ी कार का शीशा और एक मकान का भी शीशा टूट गया। इसके बाद मकान के मालिक ने इसकी शिकायत बलटाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता माया देवी, मंजू, गुलशन बावा, जोगिंदर और किरन ने बताया कि हमारे मकान के पास दीवार की दूसरी ओर किसी ने बिना नगर परिषद की मंजूरी के लेबर रूम बनाकर इनमें प्रवासी मजदूर रखे हुए हैं। उनके बच्चे वहां खेलते हुए कभी टूटे हुए जूते तो कभी पत्थर फेंकते रहते हैं। माया ने बताया कि करीब दो साल पहले भी बच्चों ने इसी तरह गाड़ी के शीशे तोड़ दिए थे और कांच उठाकर बेच दिया था। लोग उनको ऐसा करने से मना कर चुके हैं। लेकिन वह नहीं मानते। अब पुलिस को शिकायत दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें