फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गुरुद्वारा साहिब में लगा पौधों का लंगर, लोगों को दिए गए पसंदीदा पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना काल में लोगों ने ऑक्सीजन और औषधीय पौधों के महत्व को काफी करीब से जाना है। इसको देखते हुए लोग घरों में और आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं, जिससे पर्यावरण हराभरा बना रहे। इसको देखते हुए अब समाज सेवी और नर्सरी वाले भी आगे आने लगे हैं।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर रविवार को गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां सोहाना में पौधों का लंगर लगाया गया। सेक्टर-66 की श्री अजीत नर्सरी की ओर से लगाए गए शिविर के दौरान श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आई संगत को पौधे बांटे गए। इस शिवर की खास बात यह रही कि लोगों को उनकी पसं के पौधे भेंट किए गए। इतना ही नहीं लोगों को जागरूक भी किया कि वह पौधों को कैसे संभालें। जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान कंवरबीर सिंह रूबी सिद्घू और समाजसेवी अमन निहोलका इस शिविर में शामिल हुए।
रूबी सिद्घू की ओर से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से अजीत नर्सरी के प्रंबधकों को साथ लेकर संगतों को अलग अलग प्रकार के पौधे बांटने के साथ ही उनसे पौधे अपने घरों के आसपास लगाकर इनकी देखभाल करने की अपील की, ताकि वातावरण को बचाया जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि इस दौरान नीम, आम, आंवला, पीपल, वट वृक्ष, तुलसी, जामुन, आंवला, हरण समेत कई पौधे बांटे गए। काफी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया। बरसात के दिनों में इस तरह के प्रयास वन विभाग की ओर से किए जाते हैं। वहां पर एप्प के माध्यम से भी लोगों को पौधे दिए जाते हैं।
एयरपोर्ट रोड बना दिया पूरी तरह ग्रीन
शहर में पर्यावरण को बचाने के लिए नगर निगम और ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी भी काम कर रहे रहे हैं। गमाडा ने तो एयरपोर्ट रोड को पूरी तरह से हरा भरा बना दिया है। करीब पैंतीस किस्म के पौधे लगाए गए हैं। इनमें पॉम ट्री के पौधे भी शामिल हैं। यह सभी पौधे जहां प्रदूषण को अपने में समा लेते हैं। वहीं, इलाके को हराभरा बनाते हैं।
इसी तरह खरड़-बलौंगी हाईवे पर बनाए गए फ्लाईओवर के आसपास भी पर्यावरण को बचाने के लिए काम किया जा रहा है। 10 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के नीचे कई किस्म के पौधे लगाए गए हैं। पौधो पर कैमरों से नजर रखी जाती है। अभी कुछ दिन पहले पौधे चुराने वाले कैमरे में भी कैद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें