फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अर्बन फॉरेस्ट में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर गाजीपुर अर्बन फॉरेस्ट में ग्रीन प्लैनेट सोसाइटी द्वारा वन भ्रमण एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी परविंदर सिंह भट्टी और पीएमडीसी के टाउन प्लानर मानव जैन ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अधिकारियों ने अर्बन फॉरेस्ट के विकास और हरित आवरण बढ़ाने के लिए सोसाइटी के प्रयासों की सराहना की। सोसाइटी के अध्यक्ष सुमित भारद्वाज ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में अर्बन फॉरेस्ट पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिक से अधिक पौधरोपण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें