फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पीके दत्ता ने किया परशुराम मंदिर परिसर का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। श्री ब्राह्मण सभा व भगवान श्री परशुराम मंदिर, औद्योगिक क्षेत्र फेज-9 के प्रमुख दानदाता पीके दत्ता ने मंगलवार को मंदिर परिसर का दौरा किया। मंदिर व सभा प्रबंधन ने उनका स्वागत कर परिसर का भ्रमण कराया। पीके दत्ता ने मंदिर में किए गए विकास कार्यों, स्टेयर लिफ्ट व सुविधाओं की सराहना की। प्रबंधन की ओर से उन्हें फूलमाला, सरोपा व भगवान श्री परशुराम जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जसविंदर शर्मा, बलदेव कृष्ण वशिष्ठ, अधिवक्ता धर्मबीर वशिष्ठ, गोपाल कृष्ण शर्मा, ओम प्रकाश, अंकित नौटियाल, सुमन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें