फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलौंगी में पाइपें लगा भारी वाहनों का रास्ता किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी गांव की एकता कालोनी के वार्ड नंबर 8 व 9 में लोगों ने मिलकर अपने स्तर पर पाइपें लगाकर भारी वाहनों के लिए रास्ता बंद कर दिया। इस पर एक बोर्ड भी लगा दिया है कि भारी वाहनों का गली में जाना मना है। इस कारण इलाके में रह रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कॉलोनी के वार्ड नंबर-8 के पंच जरनैल सिंह ने बताया कि इस तरह से रास्ता रोकने से एकता कॉलोनी के निवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी के कई लोग घर बनवा रहे हैं और इस तरह रास्ता बंद करने से उन्हें सामान लाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कॉलोनी में हाल यह हो गया है कि अगर कोई घटना घटती है तो एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड आने में भी दिक्कत आएगी। इस संबंधी प्रशासन के पास भी शिकायत की है, परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उनकी मांग है कि इस रास्ते पर लगाई पाइपों को हटाकर तुरंत रास्ता खोला जाए, ताकि कोई परेशानी न आए। इस मौके पर केसर सिंह, रूद्र सिंह और रजिंदर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें