फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रोड गलियों से जुड़ी पाइपों को किया जा रहा नजरअंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। इस बार फिर फेज-11 के निवासियों को बारिश के पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इलाके के लोग कई बार नगर निगम को इस समस्या के समाधान के लिए गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने से उनको बरसात के मौसम में परेशानी झेलनी पड़ती है। पिछले साल दिए गए धरने के बाद उनको उम्मीद थी कि इस बार समस्या नहीं आएगी लेकिन अब उनको कोई उम्मीद नहीं है। इस बार फेज-11 में जल सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग जो रोड गलियों की सफाई करवा रहा है वह संतोषजनक नहीं है। हालांकि, स्थानीय लोगों ने इस सफाई कार्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग केवल रोड किनारे बने चेंबरों की सफाई करवा रहा है, जबकि इन चेंबरों से जुड़ी कनेक्टिंग पाइपों को नजरअंदाज किया जा रहा है। ये पाइपें पूरी तरह से चोक पड़ी हैं और यदि समय रहते इन्हें साफ नहीं किया गया तो बारिश में स्थिति फिर से गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन



पिछले साल बरसात में फेज-11 सबसे ज्यादा प्रभावित
स्थानीय निवासी बताते हैं कि पिछली बारिश में फेज-11 सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था। सड़कों पर पानी भर गया था और कई घरों में पानी घुस गया था। तब पंप लगाकर पानी निकालना पड़ा था, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर पब्लिक हेल्थ विभाग को पत्र भी लिखा लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। केवल चेंबर साफ करने से कुछ नहीं होगा जब तक कनेक्टिंग पाइपों को साफ न किया जाए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस बार समय रहते पूरी सफाई होनी चाहिए, ताकि आने वाली बारिश मुसीबत न बनें।

कोई सुनवाई नहीं होती
हर साल यहां पानी भरता है, इस बार भी अगर पाइपों की सफाई नहीं हुई तो वही हाल होगा। हमने कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।- संजीव जोशी निवासी फेज 11
विज्ञापन



पाइपें जाम पड़ी हैं
चेंबर तो साफ कर दिए हैं, लेकिन पाइपें जाम हैं। जब पानी निकासी का रास्ता ही बंद रहेगा तो सफाई का क्या फायदा। -वेद गर्ग, निवासी


विभाग दिखावा न करें
पिछली बार तो हमारे घर तक पानी घुस आया था। हम चाहते हैं कि विभाग इस बार पूरी तैयारी करें, सिर्फ दिखावा न हो।-धीरज कुमार, निवासी


पाइपों की भी सफाई होगी
फेज 11 रोड गलियों की सफाई को लेकर निवासियों ने उनसे मलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश दे दिए थे। जो पाइपें पूरी तरह से चोक पड़ी हैं उसकी सफाई के लिए भी कहा गया है।-परमिंदरपाल सिंह,निगम कमिश्नर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें