जीरकपुर। पटियाला रोड पर शुक्रवार दोपहर के समय ट्रक से टकराकर कार सवार घायल हो गया। उसको टोल प्लाजा की एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सड़क सुरक्षा फोर्स के जवान गुरप्रीत सिंह ने बताया के दोपहर करीब 1:00 बजे एक कार जीरकपुर की तरफ से राजपुरा की तरफ जा रही थी।
छत लाइट पॉइंट के पास अचानक उस कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़कर घूम गई। इसी दौरान बनूड़ की तरफ से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गई। इस टक्कर में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के तुरंत बाद जीरकपुर से सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को प्राथमिक सहायता प्रदान करने के बाद टोल प्लाजा की एंबुलेंस से ज्ञान सागर अस्पताल भेजा गया। घायल व्यक्ति की पहचान गुरिंदर सिंह निवासी नाभा जिला पटियाला के रूप में हुई है।