फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गमला प्रतियोगिता में पिंटू रावत और सोबिल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। चौथे गुलदाउदी शो की शाम रचनात्मकता और प्रकृति प्रेम का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रकृति के रंग, गुलदाउदी के संग विषय पर आयोजित एक विशेष चित्रकला प्रतियोगिता में मोहाली और चंडीगढ़ के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी कल्पना से कैनवास को रंग दिया। प्रतियोगिता में छह स्कूलों के 15 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक कृष्ण राही और हरविंदर सिंह सोहल ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की प्रशंसा की। कार्यक्रम में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह और जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) डॉ. गिग्नी दुग्गल ने शिरकत की। डॉ. दुग्गल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और पंजाब के सभी स्कूलों से ऐसे रचनात्मक आयोजनों को अपनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन



चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता
* प्रथम पुरस्कार: फलक (सेक्टर 23, चंडीगढ़)

* द्वितीय पुरस्कार: इशिका (सेक्टर 23, चंडीगढ़)

* तृतीय पुरस्कार: हरजोत सिंह (स्कूल ऑफ एमिनेंस, मोहाली)

* सांत्वना पुरस्कार: करणवीर शर्मा (मेरिटोरियस स्कूल, मोहाली)



गमला प्रतियोगिता के विजेता
* सरकारी संस्थान: पीजीआई चंडीगढ़ (प्रथम)

* व्यक्तिगत श्रेणी: पिंटू रावत, मोहाली (प्रथम)

* निजी संस्थान: शिवांश प्लांटेशन (प्रथम)

* फ्लावर ऑफ द शो: सोबिल (सिंगल वैरायटी) एवं पिंटू रावत (डबल वैरायटी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें