फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर रेडीमेड सूट बेचने के नाम पर 2747 रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। इंस्टाग्राम पर सूट पसंद करने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। ढकोली निवासी परवीन कुमार इंस्टाग्राम पर सूट पसंद करते-करते 2747 रुपये ठगी का शिकार हो गए। परवीन ने माही कलेक्शन नाम की एक इंस्टाग्राम आईडी पर दिखाया गया रेडीमेड सूट पसंद किया, जिसका पता प्रोफाइल में पुणे महाराष्ट्र दर्ज था। सूट की कीमत 1750 रुपये बताई गई और पूरा भुगतान ऑनलाइन करने को कहा गया। परवीन के मुताबिक भुगतान करने के बाद महिला ने जीएसटी के नाम पर 499 रुपये अतिरिक्त जमा करने को कहा। इतना ही नहीं रिफंड का झांसा देकर बाद में 400 रुपये लौटाने की बात कही, फिर 498 रुपये एक स्कैनर भेजकर पेमेंट अकाउंट में ट्रांसफर करवा ली। बाद में फोन करने वाली माही ने कहा कि आपको 499 रुपये की पूरी पेमेंट करनी थी। स्कैनर भेजकर दोबारा 499 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। महिला ने बाद में 899 रुपये रिफंड करने की बात कहते हुए एक लिंक भेजा और उसे खोलने पर परवीन से उनका यूपीआई पिन मांगा गया। परवीन ने सतर्कता दिखाते हुए पिन नहीं डाला, वरना उनके खाते से और राशि निकल सकती थी। कुल मिलाकर उनसे 2747 रुपये ठग लिए गए। परवीन ने बताया कि इंस्टाग्राम आईडी बाद में फर्जी निकली और उस पर दिया गया मोबाइल नंबर भी बंद हो गया। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें