मोहाली। महिंद्रा पिकअप सवार चोरों ने ग्रीन एनक्लेव में मोहाली-खरड़ हाईवे पर स्थित जेएस ऑयल कंपनी के गोदाम को निशाना बनाया है। चोर गोदाम से चार लाख 35 हजार की नकदी, लाखों की बैटरियां, एलईडी, एलसीडी व सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए।
शोरूम मालिक सुनील ने पुलिस को शिकायत दी है। सुनील कुमार ने बताया कि वह शनिवार को शात सात बजे के कर्मचारियों को गोदाम बंद करने के लिए कहकर चले गए थे। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे के एक करियाना स्टोर के मालिक ने फोन कर उन्हें बताया कि उनके गोदाम का ताला टूटा पड़ा है और शटर आधा उठा हुआ है। वह तुरंत अपने गोदाम पहुंचे और देखा कि अंदर से एमरॉन कंपनी की लाखों रुपये की बड़ी और छोटी बैटरियां, एक एलसीडी, एक एलईडी, एक कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर व गल्ले से चार लाख 35 हजार की नकदी गायब थी। इसके बाद उन्होंने पिता के दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि तड़के साढ़े तीन बजे के करीब एक महिंद्रा पिकअप उनके गोदाम के बाहर आकर रुकी थी। उसमें सवार लोग उनके शोरूम में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।