मोहाली। बिजली के कटों ने लोगों और दुकानदारों की परेशानी बढ़ा दी है। वीरवार को शहर के कई बाजारों में करीब पांच से छह घंटे के बिजली कट लगने से दुकानदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दुकानदारों का कहना है कि अब तक बिजली विभाग के अधिकारियों कट लगाने के शौकीन हो गए हैं और हम लोगों को बिजली के बिना रहने की आदत सी हो गई है। फेज-2 की मार्केट के एक दुकानदार ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे बजे बिजली गई तो करीब दो बजे के बाद आई। जिस समय बिजली की सप्लाई बंद रही उस समय बारिश बंद हो चुकी थी और धूप भी निकलने से उमस बड़ गई थी। इसके अलावा शहर के अन्य फेजों की मार्केट में भी बिजली कट से दुकानदार परेशान हुए। मोहाली शहर के साथ लगते गांवों बड़माजरा, जुझार नगर, बेहलालपुर, दांऊ समेत सेक्टर 123, 125, ग्रीन एन्क्लेव बल्लोमाजरा समेत कई इलाकों में भी बिजली के कट लगे। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
बिजली कटौती से दुकानों में काम करने में रुकावट आती है, जिससे ग्राहकों को परेशानी होती है और बिक्री घट जाती है। लगातार बिजली कटौती से दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। बिजली विभाग से मांग है कि बिजली सप्लाई नियमित की जाए। - नितेश विज, प्रधान मार्केट एसोसिएशन फेज-2
एक तो पहले ही मार्केटों में व्यापार कम है और दूसरा बिजली के कट से ओर भी परेशानी बढ़ जाती है। बिजली विभाग को इंडस्ट्री की तरह मार्केटों में बिजली सप्लाई निरंतर करनी चाहिए। - राजपाल सिंह चौधरी, प्रधान फेज 5 मार्केट