फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज-1 की मुख्य सड़क सीवरेज के गंदे पानी से बनी तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली शहर के फेज-1 में पुराने बैरियर से लेकर फेज-6 और फेज-1 की ट्रैफिक लाइट प्वाइंट तक जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों सीवरेज के गंदे पानी से तालाब में तब्दील हो गई है। यह सड़क शहर की प्रमुख सड़कों में से एक है, जहां से दिन-रात भारी आवाजाही रहती है, लेकिन सीवरेज व्यवस्था के फेल होने से हालात बद से बदतर हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी नवनीत शर्मा, अनु गर्ग, मनू शर्मा आदि ने बताया कि बूथ मार्केट के पास सीवरेज लाइन के ब्लॉक होने के बाद गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सीधे सड़क पर फैल गया। पानी जमा होने से सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और स्कूली बच्चों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई वाहन पानी में फंस रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति भी बन रही है। गंदे पानी से तेज दुर्गंध फैल रही है और क्षेत्र में संक्रमण व बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। दुकानदारों का कहना है कि बदबू और जलभराव के कारण ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे, जिससे उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि सीवरेज ब्लॉकेज को तुरंत दूर कर सड़क से गंदे पानी की निकासी करवाई जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें