फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: किशोरी से छेड़छाड़ करने वाला पीजी संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली में किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोपी एक पीजी संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रजिंदर कुमार निवासी मनीमाजरा चंडीगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा-75 व पॉक्सो एक्ट की धारा-7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को रविवार को डेराबस्सी कोर्ट में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उसको दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पीजी में लगे सीसीटीवी कैमरे में छेड़छाड़ की घटना कैद हो गई थी।
विज्ञापन

पीड़िता की बड़ी बहन ने बताया कि वह छह माह से इस पीजी में रह रही है। बुधवार दोपहर 1:45 बजे पीजी का मालिक ऊपर आया और उसकी बहन के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इसके बाद उसने उसकी बहन को छत पर बुलाया और उसे धमकाया कि अगर वह ऐसा नहीं करेगी तो उसका नुकसान होगा। अश्लील हरकत से उसकी बहन परेशान थी। पूछने पर उसने रोते हुए सारी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें