फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कुंभड़ा में पीजी के केयरटेकर पर हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव कुंभड़ा में पीजी में बतौर केयरटेकर काम करने वाले युवक को एक परिवार के चार लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने परिवार के सभी सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान अमरिंदर सिंह, उसके पिता जसविंदर सिंह, अमरिंदर सिंह की पत्नी मंदीप कौर व मां जसविंदर कौर निवासी मकान नंबर -5 गांव कुंभड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रोहित वर्मा ने बताया कि वह और उसका साथी पीजी में केयर टेकर हैं। बीते दिन उसे अमरिंदर सिंह का फोन आया जो उसे गालियां निकालने लगा। उसने कहा कि पीजी के सामने से मोटरसाइकिल हटा लें। उसने कहा कि वह चंडीगढ़ में है और वापस आकर बात करेगा। सवा आठ बजे जब वह आया तो सभी हथियार लेकर उससे मारपीट करने लगे। जसविंदर सिंह के हाथ में रिवाल्वर थी जिसने उसे जान से मारने की धमकी दी। घायल को फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें