फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट, सीसीटीवी फुटेज से जांच जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर गरीबदास इलाके में एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी रोहित से मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना 27 सितंबर की बताई जा रही है, जो सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, कुछ युवक अपनी गाड़ी में पेट्रोल डलवाने पेट्रोल पंप पहुंचे थे। कर्मचारी रोहित ने उन्हें गाड़ी आगे करने को कहा, जिस पर युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। अगले दिन, वही युवक अपने कुछ साथियों के साथ दोबारा पेट्रोल पंप आए। उन्होंने रोहित से विवाद किया और फिर मारपीट शुरू कर दी। पिटाई करने के बाद हमलावर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में दर्ज है। मुल्लांपुर गरीबदास पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें