फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ में मनचले ने सैर कर रही महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर कर डाली पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। शिवा एनक्लेव दाऊं साहिब रायपुर टाउनशिप कॉलोनी के पार्क में सैर कर रही एक महिला के साथ एक मनचले ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब महिला ने विरोध किया तो उसने महिला के साथ बुरी तरह मारपीट की। महिला को सरकारी अस्पताल खरड़ में दाखिल करवाया गया है। पीड़ित महिला ममता निवासी शिवा एनक्लेव ने बताया कि 12 अप्रैल की रात वह खाना खाकर करीब 10 बजे कॉलोनी में सैर कर रही थी। वहां से गुजर रहे एक युवक ने उस पर गलत कमेंट्स कसने शुरू कर दिए। जब उसने विरोध किया तो युवक ने गंदी गालियां निकालते हुए उसके साथ छेड़छाड़ कर बुरी तरह मारपीट की। ममता ने बताया कि इसी दौरान आरोपी युवक की पत्नी भी मौके पर पहुंच गई और उसने भी अपने पति को समझाने के बजाय उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान आरोपी युवक ने अपनी पत्नी के सामने ही उसकी कमीज फाड़ दी।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित महिला ने थाना बलौंगी में सूचना दी। इसके बाद अस्पताल में पहुंचे एएसआई ने पीड़िता के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें