फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू मुक्त मोहाली बनाने के लिए लोगों का सहयोग जरूरी : सिविल सर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे ‘हर शुक्रवार–डेंगू पर वार’ अभियान के तहत शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने बलौंगी क्षेत्र में डेंगू की रोकथाम अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में कंटेनर सर्वे कर डेंगू फैलाने वाले मच्छर के लार्वा की जांच की और मच्छरों के प्रजनन स्थलों का निरीक्षण किया। डॉ. जैन ने लोगों को डेंगू बुखार के लक्षण, कारण, बचाव और इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी और अपील की कि किसी भी जगह पानी जमा न होने दें, क्योंकि यही डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के पनपने का मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि इन दिनों विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि बारिश के मौसम के बाद डेंगू का प्रकोप बढ़ जाता है। सिविल सर्जन ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार यह अभियान पूरे जिले में जोर-शोर से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें