फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शाहीमाजरा कूड़ा निस्तारण प्लांट के विरोध में लोग आज करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कूड़ा निस्तारण प्लांट के विरोध में रविवार को क्षेत्र के लोग शाहीमाजरा में प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन को लेकर फेज-5 की आरडब्ल्यूए ने शनिवार को डोर टू डोर जाकर लोगों को लामबंद किया। पूर्व पार्षद अशोक झा ने बताया कि फेज-5 और गांव शाहीमाजरा की सड़क के साथ नगर निगम के लगाए कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट के कारण इस क्षेत्र के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश के बाद गांव की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट से निकलने वाला गंदा और बदबूदार पानी इस क्षेत्र में बीमारियों के फैलने का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि जब से कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट बना है, तब से इस क्षेत्र के निवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस जगह पर जमा कूड़े से निकलने वाली दुर्गंध के कारण लोगों का सांस लेना मुश्किल हो जाता है। बार-बार कहने के बावजूद नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें