फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों में घूम कर आए लोगों को ढूंढकर उनके हाथों पर लगाई मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। विदेशों में घूमकर आए सब डिवीजन खरड़ के गांवों और शहरों में रह रहे लोगों को रविवार को प्रशासन की टीमों ने ढूंढकर उनके हाथों पर सरकार की हिदायतों के अनुसार मुहर लगा दी है। एसडीएम खरड़ हिमांशु जैन ने बताया कि केन्द्र और पंजाब सरकार की ओर से सब डिवीजन खरड़ के अधीन आते क्षेत्र में विदेशों में घूम कर वापिस आए 120 लोगों की लिस्ट प्राप्त हुई थी। यह लोग अपनी पहचान छुपा कर रह रहे थे। उन्होंने बताया कि सब डिवीजन में शनिवार को 15 टीमों का गठन किया गया था, उन्हें क्षेत्र के अनुसार ऐसे लोगों की लिस्ट दे दी गई है। उन्होंने बताया कि जो लोग विदेशों में घूम कर आए हैं। उनके मोबाइल फोनों पर भी संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति अपने घरों में रह रहे हैं, उनके घरों में जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम चेकअप करके पूरी हिस्ट्री तैयार कर रही है और सरकार की हिदायतों के अनुसार अब तक लगभग 50 लोगों की पहचान करके उनके हाथों पर मुहर लगा दी गई है। इसके साथ ही उनके घरों के बाहर अकेले रहने के लिए कोविड-19 के पोस्टर चिपकाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि टीमों की ओर से विदेशों से आए लोगों को ढूंढने की मुहिम जारी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जिनके पासपोर्ट सब डिवीजन खरड़ के पते पर बनें हुए हैं। लेकिन वह रहते कहीं और हैं। प्रशासन की ओर से अब तक करीब 80 लोगों की पहचान कर ली गई है और जिन लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलेगी, वह इस सब डिवीजन में न रह कर किसी और जगह पर रह रहे हैं, इसकी सूचना डिप्टी कमिश्नर मोहाली को भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन कंट्रोल रूम स्थापित करने के बाद सूचना मिल रही है कि विदेश से आया व्यक्ति इस जगह पर रह रहा है, सूचना मिलते ही तुरंत टीम को भेज कर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि विदेशों से आए लोगों के हाथों पर मुहर लगाकर उन्हें 14 दिन तक अपने घरों में रहने की हिदायत की गई है। इस अवसर पर प्यारा सिंह, संजीव कुमार, रणविंदर सिंह समेत अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें