फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-68 में बिजली सप्लाई सही न होने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम के अधीन आते सेक्टर-68 के 4/6 मरला पॉकेट निवासी एक महीने से बिजली की सही सप्लाई न होने से काफी परेशान हैैं। वह कई बार इस मामले संबंधी अधिकारियों को बता चुके हैं। लेकिन अधिकारी इस बात को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

इस बारे में इलाका निवासी अरुण नाभा, दविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह व यशपाल ने बताया कि एक महीने से उनके क्षेत्र में बिजली का लोड कम-ज्यादा हो रहा है। इससे कई लोगों के घरों में लगे बिजली उपकरण तक जल गए हैं। इस समस्या को लेकर वह पावरकॉम सोहाना सर्किल दफ्तर के कई बार चक्कर काट चुके हैं। इतना ही नहीं संबंधित एसडीओ के ध्यान में कई बार यह समस्या लेकर आए हैं परंतु अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने पावरकॉम विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इस क्षेत्र में बिजली सप्लाई को सुचारू तरीके से चलाने के प्रबंध किए जाएं। अगर जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे पावरकॉम के सोहाना दफ्तर के आगे धरना देने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें