फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना निवासी महिला ने सीनियर आईपीएस अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब पुलिस के एक सीनियर आईपीएस अधिकारी पर लुधियाना निवासी एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि दस साल पहले आरोपी अधिकारी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे शारीरिक शोषण का शिकार बनाया। वह एक दशक से इंसाफ के लिए धक्के खा रही है। लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

यह आरोप महिला ने फेज-4 मोहाली स्थित प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस में लगाए। इस मौके पर महिला ने साफ कहा कि अब पीछे हटने वाली नहीं है, अगर पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो वह डीजीपी दफ्तर के बाहर धरना देगी। वहीं, जरूरत पड़ी तो आत्महत्या करने से पीछे नहीं हटेगी। प्रेस कांफ्रेंस में पीड़ित महिला ने बताया कि जून 2010 में मालेरकोटला पुलिस स्टेशन के अधीन पड़ते क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर उसका विवाद चल रहा था। वह शिकायत लेकर तत्कालीन जिले के उच्च अधिकारी से मिलने उनके कैंप ऑफिस गई थी। यहां पर अधिकारी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और शारीरिक शोषण भी किया था। तब से लेकर अब तक वह उक्त पुलिस अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाती आ रही है।
इतना ही नहीं इंसाफ के लिए करीब 6 साल तक दिल्ली स्थित जंतर-मंतर चौक में भी लगातार धरने पर बैठी रही। इस दौरान कई सीनियर नेता और अन्य कई मंत्री उसके पास तो आए थे, लेकिन आज तक किसी ने उसे उक्त पुलिस अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज करवा कर इंसाफ नहीं दिलाया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि पुलिस अब उस पर शिकायतें वापस लेने के लिए दबाव बना रही है। लेकिन वह अब पीछे हटने वाली नहीं है। हालांकि उसने अपनी हत्या होने की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें