फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बिजली कटौती से लोग परेशान, सैनी ने सरकार के दावों पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। घड़ुआं क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सरदारा सिंह सैनी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार के 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावों को झूठा बताया। सैनी ने कहा कि सरकार 24 घंटे बिजली देने का दावा कर रही है। लेकिन क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बिजली संकट बना हुआ है। उन्होंने बताया कि 24 घंटे में कई बार बिजली गुल हो रही है। एक बार कट लगने के बाद तीन से चार घंटे तक आपूर्ति बहाल नहीं होती। भीषण गर्मी में लंबी कटौती से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सैनी ने मांग की कि सरकार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें