फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो बिल आने पर लोगों ने किया हलका विधायक का किया धन्यवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। आप की सरकार में पहली बार बिजली बिल शून्य होने पर लोगों में खुशी का माहौल पाया गया है। त्रिवेदी कैंप के पंच संदीप नरूला, पंच चंपा महना, पंच कृष्ण गुलाटी, राकेश गुलाटी, अश्विनी शर्मा (हैप्पी) सहित के शहरवासियों ने बताया कि आप सरकार में पहली बार बिजली के बिल शून्य पर आए हैं। इससे लोग काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि सरकारें पहले भी आई हैं, लेकिन किसी भी सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए ऐसा काम नहीं किया है। इस मौके पर लोगों ने बिजली बिल जीरो पर लाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

इस मौके पर रंधावा ने लोगों की खुशी साझा करते हुए कहा कि यह आम आदमी पार्टी की सरकार है। यह सरकार हमेशा जनता का भला चाहती है। यह अन्य सरकारों की तरह नहीं है जिन्होंने पूरे पंजाब को लूटा। आप पार्टी में बेईमान और भ्रष्ट लोगों के लिए कोई जगह नहीं है, यह सरकार बेईमान और भ्रष्ट लोगों को भी नहीं बख्शेगी। इस अवसर पर त्रिवेदी कैंप वासियों ने हलका विधायक रंधावा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आप पार्टी के सभी सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें