मोहाली। फेज-4 के निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल समाजसेवी नवी संधू के नेतृत्व में पीएसपीसीएल के एसडीओ बावा सिंह से मिला। इस मौके पर दल ने उन्हें फेज-4 के मकान नंबर 236 से 493 तक के क्षेत्र में नई तार बिछाने, फीडर बदलने और क्षेत्र की मुख्य बिजली बढ़ाने को लेकर मांगपत्र सौंपा। नवी ने बताया कि इस मकान में लंबे समय से बिजली आपूर्ति की गंभीर समस्या बनी हुई है। लेकिन आज तक कोई उपयुक्त समाधान नहीं निकाला गया है। निवासियों ने बताया कि मंगलवार को बिजली आपूर्ति में काफी उतार-चढ़ाव रहा और निवासियों को पूरी रात गर्मी और उतार-चढ़ाव से परेशान होकर गुजारनी पड़ी। रात भर संबंधित अधिकारियों को बार बार फोन करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। जिसके कारण निवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मांगपत्र में मांग की गई है कि मकान नंबर 236 से 493 तक के क्षेत्र में नई तार बिछाकर फीडर बदला जाए तथा इस क्षेत्र में लाइनमैन व अन्य स्टाफ की संख्या बढ़ाई जाए ताकि क्षेत्रवासियों को आ रही समस्या का जल्द से जल्द समाधान हो सके।