फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नशा मुक्ति केंद्र में रंग भरने के लिए आगे आएं लोग, प्रशासन ने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले के नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करवा रहे युवाओं की जिंदगी को नई दिशा देने के लिए प्रशासन ने एक अनोखी और सराहनीय पहल की है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पुराने लेकिन काम आने लायक संगीत वाद्य यंत्र, किताबें और कला सामग्री दान करें ताकि इलाज के साथ-साथ इन युवाओं को एक रचनात्मक और सकारात्मक माहौल मिल सके।
विज्ञापन


यह पहल सेक्टर 66 स्थित ज़िला नशा मुक्ति केंद्र में शुरू की गई है। डीसी कोमल मित्तल जो कि ज़िला नशा मुक्ति और पुनर्वास सोसाइटी के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने बताया कि नशे से जूझ चुके युवाओं के जीवन में संगीत और किताबों के जरिए उम्मीद और उद्देश्य भरने की कोशिश की जा रही है।





पढ़ाई, कला और संगीत से मिलेगा नया रास्ता

प्रशासन की इस मुहिम के तहत लोग प्रेरणादायक पुस्तकें, आध्यात्मिक साहित्य, पंजाबी कविता संग्रह, और शैक्षणिक सामग्री भी दान कर सकते हैं। इसके अलावा क्रेयॉन, स्केच पेन, पेंट ब्रश, वॉटर कलर और पोस्टर कलर जैसी कला सामग्री भी युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि इन युवाओं की जिंदगी में रंग और रचनात्मकता भरने की जरूरत है। किताबें, संगीत और कला न केवल उनका मन बहलाएंगे, बल्कि उन्हें नशे से दूर रखने में भी बड़ी भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें