फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खरड़ में एसबीआई की शाखा में 2900 क नकदी करेंसी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) खरड़ की ब्रांच में 2900 रुपये की नकली करेंसी मिलने का मामला सामने आया है। मामले का पता चलने पर ब्रांच मैनेजर अमृतपाल सिंह ने सिटी खरड़ थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने ब्रांच मैनेजर से कुछ दिन की सीसीटीवी फुटेज का डेटा लिया है। उससे उनकी पहचान की जा सके जो यह नकली मुद्रा बैंक में जमा करवाने आए थे।
विज्ञापन

यह मामला सिटी खरड़ थाने के एसबीआई की बांसा वाला चुंगी ब्रांच का है। ब्रांच मैनेजर अमृतपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 4 जुलाई को उनकी ब्रांच में जाली नोट जमा कराने का मामला उनके संज्ञान में आया था। जांच में सामने आया कि 500 रुपये के पांच भारतीय नोट और दो सौ रुपये के दो नकली नोट कैश में मिले। कुल 2900 रुपये नकली थे। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। बैंक अधिकारियों ने पुलिस से अनुरोध किया है कि वे किसी भी नोट को प्रिंटिंग प्रेस, फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला आदि में जांच के लिए भेजने की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि प्रस्तुत विशेषज्ञ की रिपोर्ट आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 292 के तहत सबूत के तौर पर अदालत में पेश की जा सकती है। उन्होंने यह भी अनुरोध किया जांच के बाद उन्हें यह नकली नोट वापस कर दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें