फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज 11 के घरों में जलभराव से गुस्साए लोग, एयरपोर्ट रोड पर लगाया जाम

Fri, 29 Aug 2025 10:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
फेज 11 के लोगों द्वारा लगाए गए जाम को हटवाने पहुंचे निगम कमिश्नर परमिंदर पाल सिंह लोगों से बात 
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की मदद से निकाला पानी, लोगों ने लगाया जामसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे शहर में जमकर बरसात हुई। यह बरसात शहर के कई स्थानों पर मुसीबत बनकर आई। सबसे ज्यादा परेशानी फेज 11 में हुई जिसमें लोगों के घरों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। इलाके में पानी की निकासी को लेकर लगाए पंप भी फेल हो गए। जिसके बाद गुस्साए लोगों का निगम के खिलाफ गुस्सा फूट गया और एयरपोर्ट रोड पर जाम लगा दिया। जाम से आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। मौके पर पहुंचे नगर निगम कमिश्नर परमिंदर पाल सिंह के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला। लोगों की मांग थी कि कई वर्षों से इस समस्या के हल के लिए गुहार लगा रहे हैं और हर बार उन्हें आश्वासन ही मिलता है। जिस वजह से उनको काफी नुकसान होता है।
जानकारी के अनुसार शहर में शुक्रवार सुबह करीब दो घंटे हुई तेज व लगातार बारिश से फिर से शहर में जगह जगह जलभराव हो गया। तेज बारिश से शहर में पानी भर गया। पानी की निकासी न होने से शहर की मुख्य सड़कें पानी से भर गईं और काफी समय तक बारिश का पानी सड़क पर भरा रहा। कई सड़कों ने तालाब का रूप धारण कर लिया। फेज 5, 7 और 3बी2 के अलावा फेज 11 में लोगों के घरों में पानी घुस गया। फेज 11 निवासी व भाजपा नेता संजीव जोशी ने बताया कि हर बार बारिश में इलाके में पानी की निकासी का प्रबंध सही न होने के कारण लोगों के घरों में पानी घुस आता है। जिससे लोगों के घरों में सामान को नुकसान पहुंचता है। कई बार निगम के सामने पानी की निकासी को लेकर लोग इस समस्या के उठा चुकें हैं पर निगम कोई सुनवाई नहीं करता।
विज्ञापन


बाक्स
शहर के पार्क बने तालाब
शहर के नामी पार्कों में भी पानी खड़ा होने के कारण पार्क में आने वाले लोगों काे समस्या झेलनी पड़ी। शहर के करीबन सभी प्रमुख पार्कों में पानी भरने से तालाब का रूप धारण कर लिया। फेज 3 स्थित मैंगो पार्क, फेज 4 स्थित बोगेनविलया पार्क, फेज 3बी1 स्थित रोज गार्डन के अलावा सिल्वी पार्क और सिटी पार्क में सैर करने वाले ट्रैकों पर पानी भर गया। नेचर पार्क में भी पानी की निकासी न होने के कारण पानी खड़ा रहा। इसके अलावा शहर के रिहायशी क्षेत्रों के पार्कों में भी पानी भरने से पार्क तालाब बन गए।

शाॅपिंग स्ट्रीट पर भी जलभराव
शापिंग स्ट्रीट पर पीटीएल लाइटों से लेकर फेज 3 व 5 की लाइट पाॅइंट तक पानी सड़क किनारे भर गया। बीएसएनएल एक्सचेंज और बाल भवन गेट के सामने ज्यादा पानी भरने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


एयरपोर्ट रोड पर भरा पानी
एयरपोर्ट रोड पर इंडस्टि्रयल एरिया फेज 7 में सड़क ने तालाब का रूप धारण कर लिया। इसके अलावा एयरपोर्ट रोड पर कई जगह जलभराव हुआ। एयरोसिटी में भी बारिश के पानी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें