फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ओपरा गार्डन सोसाइटी के लोगों ने बिल्डर के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया समाप्त, आज डीसी से मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ढकोली। ओपरा गार्डन सोसाइटी के लोगों की ओर से एक हफ्ते से सुविधाएं न मिलने के कारण काली पट्टी बांधकर बिल्डर खिलाफ किया जा रहा रोष प्रदर्शन रविवार को समाप्त हो गया। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि उनकी मांग पर बिल्डर द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसीलिए उन्होंने धरना समाप्त कर सोमवार को डिप्टी कमिश्नर मोहाली से मिलने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


सोसाइटी निवासी अशोक सक्सेना, अशवनी, अनिता गोयल, सुनीता राजपूत, गीतू शर्मा, निर्मल कुमार, सुषमा, रीना, कमलेश कुमार, सुरिंदर सिंह, मनु गोयल, नीरज शर्मा, मञ्जुला कैथरत व अन्य लोगों ने बताया कि यह सोसायटी 15 वर्षों से बन रही है और अब तक पूरी नहीं हुई है। इस कारण उन्हें बेसिक सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि यहां करोड़ों रुपये देकर फ्लैट खरीदे थे। बिल्डर ने क्लब हाउस, एसी हेल्थ क्लब, लाइब्रेरी, इंडोर गेम्स, मिनी थिएटर, स्विमिंग पूल, 24 घंटे थ्री टायर सिक्योरिटी, 24 घंटे पॉवर बैकअप, जॉगिंग ट्रेक चिल्ड्रन प्ले एरिया, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, शॉपिंग एकरेड, कलस्टर कोट, हाई स्पीड एलीवेटर आदि जैसी सुविधाएं देने का वादा किया था। आज तक कोई सुविधा नही दी गई। जब भी इस बारे में बिल्डर से बात करना चाहते हैं तो वह नहीं मिलते और अगर मिल भी जाए तो बात का सही से जवाब नहीं देते हैं।
लोगों ने बताया कि सोसायटी में पहले 1500 रुपये मेंटेनेंस रखा था, जिसे बढ़ा कर 3000 रुपये कर दिया है। लोगों ने बताया सोसायटी के गेट पर कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन ज्यादातर बंद रहते हैं, सुरक्षा का इंतजाम नहीं है। कई बार लोग लिफ्ट में फंस चुके हैं।
विज्ञापन

कोट्स....
सोसायटी के लोगों द्वारा प्रोटेस्ट किया जा रहा है, पहले भी करते हैं। मंथली मेंटेनेंस चार्ज पे नहीं कर रहे हैं। थोड़ी सख्ती करते हैं तो वह प्रोटेस्ट करने लगते हैं। आज से 12 वर्ष पहले 1500 रुपये थे। समय के साथ महंगाई बढ़ रही है, इसलिए मेंटेनेंस चार्ज बढ़ रहा है। -अजयवीर सहगल, बिल्डर, ओपरा गार्डन सोसाइटी ढकोली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें