फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कूड़ा निस्तारण प्लांट बंद करने की मांग, सांसद से मिले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 के साथ जगतपुरा में लगे नगर निगम के कूड़ा निस्तारण प्लांट को लेकर आ रही समस्या बंद होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को इस समस्या के समाधान के लिए क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधिमंडल पार्षद कुलवंत सिंह कलेर के नेतृत्व में श्री आनंदपुर साहिब के सांसद मालविंदर सिंह कंग से मिला। इस मौके पर लोगों ने प्लांट को फेज-11 के पास स्थानांतरित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। पत्र में कहा गया कि नगर निगम ने फेज-11 के पास जगतपुरा रेलवे लाइन के साथ कूड़ा निस्तारण प्लांट स्थापित कर दिया। इस कारण वहां कचरे का एक बड़ा पहाड़ बन रहा है। इसमें से बहुत ही दुर्गंध आ रही है। इस कारण रिहायशी क्षेत्र, फेज-11, कंबाली गांव, अंब साहिब कॉलोनी, बल्क मेटीरियल मार्केट, सेक्टर-48 सी और अन्य साथ लगते रिहायशी क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। इससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद नरपिंदर सिंह रंगी, गौरव जैन, हरजीत सिंह, बख्शी सिंह, गुरमेल सिंह मौजेवाल, मनदीप सिंह, हरबंस सिंह, कैप्टन करनैल सिंह, जसबीर सिंह राय, राज कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें