फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लैंड पूलिंग के खिलाफ गमाडा दफ्तर के सामने कांग्रेस का धरना 21 को

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू का कहना है कि मोहाली विधानसभा क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर 21 जुलाई को गमाडा दफ्तर के सामने राज्य सरकार की किसान विरोधी लैंड पूलिंग नीति को रद्द करवाने के लिए धरना देंगे। सिद्धू ने कहा कि इस धरने को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा अमरिंदर सिंह वड़िंग और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी किसान संगठन और संबंधित गांवों के किसान पहले ही जमीन न देने का फैसला कर चुके हैं। कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर किसानों की जमीनें छीनने नहीं देगी। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से बड़ी संख्या में इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की और कहा कि जनता का गुस्सा सरकार को इस जनविरोधी नीति को वापस लेने के लिए मजबूर करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें