फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लखनौर में कानूनी सहायता कैंप में लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। गांव लखनौर में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस के जिला मोहाली अध्यक्ष पहलवान अमरजीत सिंह गिल के प्रयासों से लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जागरूकता कैंप लगाया गया। कैंप में एडवोकेट निखिल शर्मा, हर्षदीप सेठी, अरमानजीत सिंह बाजवा, रोहिणी मंधार, जसलीन कौर और गुरजैपाल सिंह सोहल ने पहुंचकर लखनौर व आसपास के गांवों के लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। वकीलों ने विभिन्न कानूनी मामलों में उपलब्ध उपायों को लेकर लोगों को प्रारंभिक कानूनी सलाह और मार्गदर्शन भी दिया। पहलवान अमरजीत सिंह गिल ने वकीलों और क्षेत्रवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कैंप लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर प्रदीप सिंह पंजाब डेयरी, छज्जू सिंह लखनौर, धर्म सिंह, जसविंदर सिंह नंबरदार, बलकार सिंह, दीपक कुमार, अजीब सिंह और दरबारा सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें