जीरकपुर। 66 केवी रामगढ़ भूड़ा ग्रिड से नए 11 केवी सुषमा वैलेंसिया फीडर की स्थापना का कार्य किया जाना है। इसके चलते सोमवार, 31 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक छह 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। पीएसपीसीएल ढकोली के अधिकारियों के अनुसार नए फीडर की स्थापना के लिए 11 केवी ग्रीन वैली, सुखना, पंजाब, कॉस्मो, सीसीसी और प्रिथम फीडरों का शटडाउन लिया जाएगा।
इस कारण इन फीडरों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। शटडाउन के दौरान अल्टूरा, ग्रीन वैली रेजिडेंसिया, मोटिया रॉयल सिटी, बाजीगर बस्ती, चौड़ा बाजार, चंडीगढ़ ग्रांडे, फ्रेंड्स एनक्लेव, ग्रांडे एनएक्सटी, कॉस्मो मॉल व आसपास के क्षेत्र, सीसीसी और ग्रीन लोटस एवेन्यू सहित कई इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।