फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉपिंग स्ट्रीट की टूटी सड़क से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सरकार ने लाखों रुपये लगाकर शहर में शॉपिंग स्ट्रीट बनाई। यह शहर की लाइफलाइन भी मानी जाती है। लेकिन रखरखाव न होने के कारण यह जवाब देती जा रही है। जगह-जगह सड़क पर गड्ढे पड़े हैं जिससे लोग हादसों का शिकार हो रहे है। उसके बावजूद न तो गमाडा और न ही नगर निगम इस और ध्यान दे रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कई साल पहले पंजाब सरकार ने फेज 7 से लेकर फेज 5, पीटीएल चौक से लेकर न्यू बस स्टैंड तक सड़क को चौड़ा किया गया था। इसमें से फेज 7 से लेकर फेज 5 तक शॉपिंग स्ट्रीट बनाई गई थी। पीटीएल चौक से न्यू बस स्टैंड तक भी ऐसी ही सड़क बनाई गई थी पर अब शॉपिंग स्ट्रीट की सड़क जगह-जगह से टूटी पड़ी है। रात के समय में ज्यादातर दोपहिया वाहन चालक टूटी सड़कों का शिकार बन रहे हैं। लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से लाखों रुपये का टैक्स वसूला जाता है पर उसके बावजूद विकास की ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जब से सड़क बनी है, तब से ही इसका यही हाल है।
न्यू बस स्टैंड से खरड़ जाने वाली सड़क कई बार बनने के बाद भी टूटी
न्यू बस स्टैंड से खरड़ जाने वाली सड़क का हाल अब यह है कि सड़क कम और गड्ढे ज्यादा है। सड़क पर आवाजाही अधिक होने के कारण कई बार सड़क बनाने के बाद भी यह सड़क टूट जाती है। सड़क को पक्के तौर पर रिपेयर करने की बजाय इस पर मिट्टी डालकर छोड़ा हुआ है जिससे रोजाना लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। इससे लोगों को जहां समस्या आ रही है, वहीं समय भी खराब होता है।
विज्ञापन

पीटीएल चौक से न्यू बस स्टैंड को जाने वाली सड़क ऊंची-नीची
पीटीएल चौक से न्यू बस स्टैंड जाने वाली सड़क के दोनों और इंडस्ट्रियल एरिया बसा हुआ है। सड़कके दोनों और कई जगह सड़क के बीच बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए है जो हादसों को न्यौता दे रहे है। कई जगह पर तो सड़क किनारे गड्ढे बनने से पहाड़ जैसी स्थिति बनी हुई है जो सबसे ज्यादा खतरनाक है।
क्या कहते हैं लोग
रणबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि न्यू बस स्टैंड के साथ से गुजरती सडड़क जो खरड़ जा रही है, सिर्फ नाम की सड़क है। सड़ पर गड्ढे ही गड्ढे हैं जिस कारण वहां से निकलना काफी मुश्किल होता है।
सतवीर धनोआ ने कहा कि फेज 1 पुलिस स्टेशन से शॉपिंग स्ट्रीट को जोड़ने वाली सड़क किनारे से पहाड़ों जैसे बनी हुई है। इससे हादसे होने का डर लगा रहता है। कई बार तो तेज रफ्तार चालक हादसे का शिकार भी हो चुके हैं।
हरप्रीत सिंह ने कहा कि फेज 7 शॉपिंग स्ट्रीट से फेज 5 को आने वाली सड़क कई जगह से टूटी पड़ी है। फेज-7 में करीब दो जगह, फेज 3बी2 में लाइट प्वाइंट पर और फेज 3 व 5 की लाइटों के बीच भी सड़क टूटी होने से परेशानी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें