फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लोगों ने की लाइटें जलाने और सड़क चौड़ी करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को फेज-9 मार्केट का दौरा किया और दुकानदारों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर समाजसेवक इंदरजीत सिंह ढिल्लों और दुकानदारों ने मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू को बताया कि मार्केट की लाइटें काफी समय से नहीं जल रही हैं। उन्होंने अन्य बाजारों की तरह बाजार में भी लाल पत्थर लगाने की मांग की। इसके अलावा दुकानदारों ने सार्वजनिक शौचालय बनाने के लिए कहा। इस मौके पर पार्षद कमलप्रीत सिंह बन्नी ने कहा कि गमाडा ने सड़क चौड़ी करने के दौरान गड्ढे बनाकर छोड़ दिए हैं, इनकी वजह से हादसे का अंदेशा बना रहता है इसलिए इन्हें तुरंत ठीक करवाया जाए। इस मौके पर मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने नगर निगम के अधिकारियों से बात की और दुकानदारों को आश्वासन दिया कि इन समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान मनोज कुमार, नीरज कुमार, जहीर खान, साहिल, हरिंदरजीत सिंह, राजिंदर कुमार, रणजीत पुरी, अमित कुमार, ललित कुमार, गुरिंदर सिंह, सिमरनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसबीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें