फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बाइक चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, आरोपी ने तमंचा निकाल लोगों पर तानी, दहशत के बीच भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला रोड पर शिवालिक विहार के बड़े पार्क में देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब बाइक चोरी की कोशिश में पकड़े गए युवक ने जेब से तमंचा निकालकर लोगों पर तान दिया। आरोपी ने लोगों को गोली मारने की धमकी दी। इस दाैरान फैली अफरा-तफरी के बीच आरोपी मौके से भाग गया। घटना के दौरान पार्क में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग मौजूद थे। इसके बाद पार्क में दहशत का माहौल था। कुछ लोगों ने आरोपी की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। पुलिस ने मामले में वीडियो हासिल कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम के समय पार्क में रोजाना की तरह लोग सैर कर रहे थे। बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दीं। युवक पार्क के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी कर तेजी से भागने की कोशिश कर रहा था। शक होने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने कुछ दूरी पर युवक को पकड़ लिया। मौके पर मौजूद समाजसेवी पवन नेहरू ने बताया कि लोगों ने हिम्मत दिखाकर आरोपी को काबू कर लिया। तभी उसने अचानक जेब से तमंचा निकाल लिया। आरोपी ने हथियार लहराकर कहा कि अगर कोई उसके पास आया तो वह गोली चला देगा। तमंचा देखते ही मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग पीछे हट गए। लोगों के पीछे हटते ही आरोपी मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग गया। घटना के समय अमरजीत सिंह तनेजा सहित कई स्थानीय निवासी मौके पर मौजूद थे। लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी और आपराधिक घटनाओं के कारण असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने, पार्कों और रिहायशी क्षेत्रों में निगरानी तेज करने तथा आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। वीडियो हासिल की है। चोर की पहचान की जा रही है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। - सतिंदर सिंह , एसएचओ जीरकपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें