फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रेहड़ी पलटने से दो दोस्तों की मौत, तीसरा शव छोड़कर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली/नयागांव। न्यू चंडीगढ़ के बांसेपुर के पास बूथगढ़ रोड पर जुगाड़ की रेहड़ी की सवारी करनी तीन दोस्तों को महंगी पड़ गई। सोमवार रात को नशे में तीनों घर लाैट रहे थे कि रेहड़ी पलट गई। हादसे में पीछे बैठे दो लोग रेहड़ी के नीचे दब गए। रेहड़ी चला रहा तीसरा दोस्त भी गिर पड़ा।
विज्ञापन

हादसे में दोनों की माैत की जानकारी मिलते ही तीसरा दोस्त रेहड़ी लेकर भाग गया। सुबह लोगों ने दो लोगों के शव देखकर पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। मामले में लापरवाही से वाहन चलाने वाले आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय राजन और 45 वर्षीय अशोक यादव के रूप में हुई है। राजन मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और यहां कबाड़ बीनने का काम करता था, जबकि अशोक यादव उत्तर प्रदेश का निवासी था और रानीमाजरा चौक पर बर्गर की रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार अशोक यादव 11 मई की सुबह करीब साढ़े सात बजे दामोदर के साथ गन्ना लेने के लिए गया था। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने जब दामोदर से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अशोक को ओमेक्स चौक पर छोड़ आया था। इसके बाद परिजनों ने रातभर दोनों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार सुबह पता चला कि बांसेपुर के पास बूथगढ़ रोड पर दो शव पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें