मोहाली। पंजाब के मुलाजिम व पेंशनरों ने सोमवार को वाईपीएस चौक से चंडीगढ़ जाने वाली सड़क पर धरना दिया गया। इस कारण काफी समय तक लोग परेशान होते रहे। इस दौरान पांच मिनट के सफर को तय करने के लिए लोगों को पूरे शहर का चक्कर लगाना पड़ा। यह सारा ड्रामा दोपहर तक चलता रहा। जब धरना खत्म हुआ। उसके बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह विभिन्न जिलों के पेंशनर और मुलाजिम इकट्ठा हो गए थे। इसके बाद पेंशनरों और मुलाजिमों ने अपनी रैली की। चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें बार्डर पर ही रोक दिया। इसके बाद उन्होंने वहीं पर बैठकर अपना धरना शुरू कर दिया। फिर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के ओएसडी गुरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे और धरने पर चल रहे लोगों से मांग पत्र लिया। साथ ही दो मार्च को मीटिंग करवाने का ऐलान किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना खत्म करने का निर्णय लिया।
लोग बोले- धरनों के लिए चंडीगढ़ की तर्ज पर शहर से बाहर तय हो एक जगह
दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि आए कि अब पेपरों का समय आ गया इसलिए जिला प्रशासन को चाहिए कि ऐसे धरनों के लिए चंडीगढ़ की तर्ज पर शहर से बाहर एक जगह तय की जाए। वहां पर ही धरने प्रदर्शन लगे। इस तरह के धरने प्रदर्शनों से लोगों को बचाया जाना चाहिए।