खरड़। जिला कांग्रेस कमेटी मोहाली के अध्यक्ष रणजीत सिंह जीती पडियाला ने खरड़ हलके की खस्ता हालत पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मौजूदा विधायक अनमोल गगन मान ने खरड़ हलके को नंबर वन हलका बनाने के सपने दिखाए थे, लेकिन हकीकत में खरड़ हलका सौ साल पीछे धकेल दिया गया है। खरड़ शहर की उपेक्षा से लोगों में रोष है और लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं क्योंकि जिन वादों पर उन्होंने वोट लिए थे, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है।