फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी उम्मीदवार का नामांकन रद्द, निर्वाचन आयोग को देंगे शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड-20 से पंजाब डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के उम्मीदवार हरपाल सिंह का नामांकन वीरवार को रद्द हो गया। पीडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरकिरपाल सिंह मान का कहना है कि मोहाली प्रशासन के अधिकारी कैबिनेट मंत्री पंजाब बलबीर सिंह सिद्धू के इशारे पर काम कर रहे हैं। दूसरी पार्टियों के उम्मीदवारों को परेशान करने के लिए सरेआम चुनाव कमीशन पंजाब के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन

प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि वार्ड-20 से उम्मीदवार हरपाल सिंह का नामांकन इस आधार पर रद्द हुआ है कि उनके कवरिंग उम्मीदवार किसी अन्य वार्ड के निवासी हैं। नियमों के मुताबिक कवरिंग उम्मीदवार किसी भी वार्ड के साथ संबंधित हो सकता है। हैरानी की बात यह भी है कि हरपाल सिंह को नामांकन रद्द किए जाने संबंधी कोई दस्तावेज भी नहीं दिया गया है। हरपाल सिंह का मुकाबला कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रिशभ जैन से था। कांग्रेसी उम्मीदवार को अपनी हार स्पष्ट नजर आ रही थी, इसलिए यह सब हुआ है। गुरकिरपाल सिंह ने कहा कि इस बारे शुक्रवार को ही निर्वाचन आयोग में शिकायत देकर उम्मीदवार का नामांकन बहाल करवाने और एसडीएम के खिलाफ करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें